फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth dies due to electrocution while connecting cooler-fan wires to inverter

16 दिन में जिंदगी हुई बेरंग: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 04 May 2024 08:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 08:51 PM IST
सार

गांव मलसई निवासी मुकेश कुमार रात में कूलर और पंखे का तार इंवर्टर से जोड़ रहे थे। इसी बीच फाल्ट होने पर एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे एलटी लाइन पर गिर गया। इससे घरों में एचटी लाइन का करंट प्रवाहित हो उठा। तार जोड़ रहे मुकेश कुमार भी एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Youth dies due to electrocution while connecting cooler-fan wires to inverter
मृतक मुकेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गंगीरी के गांव मलसई में 3 मई की रात करीब दस बजे घर पर कूलर और पंखे का तार इंवर्टर में जोड़ते समय एक युवक घर में प्रवाहित हुई हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिवार वाले अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बच सकी। 16 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बिजली घर और फिर सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से भी कुछ नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव मलसई निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश 3 मई की रात कूलर और पंखे का तार इंवर्टर से जोड़ रहे थे। इसी बीच फाल्ट होने पर एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे एलटी लाइन पर गिर गया। इससे घरों में एचटी लाइन का करंट प्रवाहित हो उठा। तार जोड़ रहे मुकेश कुमार भी एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर हंगामा
परिवार वाले तत्काल उन्हें छर्रा के एक अस्पताल ले गये। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 4 मई को पोस्टमार्टम के बाद दिन में तीन बजे परिजन व ग्रामीणों ने बिजली घर पर शव रखकर एक घंटे तक हंगामा किया। यहां उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद शव मलसई ले जाकर अलीगढ़-कासगंज रोड पर करीब 15 मिनट तक जाम लगाए रहे। हालांकि कुछ ग्रामीणों के ही समझाने पर जाम खोल दिया। मुकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। 16 दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
जाम लगाते ग्रामीण
कई बार इसी तरह हो चुके हादसे
मलसई के निवासियों के अनुसार एचटी लाइन जर्जर है। पूर्व में भी कई बार एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर चुका है, जिससे घरों में एचटी लाइन का करंट प्रवाहित हुआ है। इस तरह की घटनाओं में एक साल के अंदर राजेंद्र सिंह पुत्र रामरतन, पप्पू सिंह पुत्र बुलाकी सिंह, रामकली देवी पत्नी बाबूराम, भूरा पुत्र हरनाम सिंह, किशन पुत्र राजू करंट से झुलस चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार बिजली विभाग में उन्होंने समस्या बताई लेकिन एचटी लाइन के तार नहीं बदले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed