{"_id":"65521269792677c7820f7aeb","slug":"youth-dies-after-coming-under-high-tension-line-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छत पर कर रहा था सफाई, हाईटेंशन लाइन से छुला हाथ, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छत पर कर रहा था सफाई, हाईटेंशन लाइन से छुला हाथ, युवक की मौत
Mon, 13 Nov 2023 05:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 05:41 PM IST
सार
अलीगढ़ के दादों में युवक अपने घर की छत की सफाई कर रहा था। उसका हाथ छत के ऊपर से जाते हुए हाईटेंशन लाइन से छू गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गया। दिवाली पर घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक उपेंद्र कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
घर के ऊपर या आस-पास से गुजर रहीं हाईटेंशन की लाइन से अचानक ऐसी घटना घटित हो जाती है, जिसे सोचा भी नहीं जा सकता है। अलीगढ़ के दादों में युवक अपने घर की छत की सफाई कर रहा था। उसका हाथ छत के ऊपर से जाते हुए हाईटेंशन लाइन से छू गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गया। दिवाली पर घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के दादों में गांव नगरिया जाहर के मजरा नगला पापरी निवासी 22 उपेंद्र कुमार पुत्र पप्पू सिंह 12 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर की छत के ऊपर साफ-सफाई कर रहा था। घर सामने से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से युवक का हाथ छू गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन