{"_id":"5d9f81f98ebc3e93d8448c9f","slug":"youth-died-due-to-dengue-aligarh-news-ali215863268","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को डेंगू के चलते गंगीरी के एक मरीज की मेडिकल कालेज में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। इस तरह डेंगू से अब तक इस सीजन में मरने वालों की संख्या छह से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर लगातार अभियान चलाने का दावा कर रहा है।
गंगीरी के गांव धनसिंह पुर के रहने वाले दीपक (15) वर्ष को गत दिनों बुखार की शिकायत होने के बाद जेएन मेडिकल कालेज लाया गया। यहां पर दीपक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन के भतीजे की भी डेंगू से मौत हो गई थी।
इस सीजन में एक दो मामले और भी डेंगू के प्रकाश में आए। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल कहते हैं कि गंगीरी में बुखार और वायरल के मामले प्रकाश में आए हैं। जिनके लिए वहां सीएचसी और पीएचसी पर आईसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। मेडिकल कालेज के कैजुअलिटी मेडिकल आफिसर डॉ. नरेश कुमार कहते हैं कि जिस मरीज दीपक के डेंगू से मरने की बात कही जा रही है, उसके डेंगू होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। उसे मायकाडायकस बुखार होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
डेंगू से बचने के लिए यह करें
डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, इसलिए दिन में मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं
डेंगू होने पर परहेज करते रहें जिससे आपके शरीर का वायरस दूसरों तक न पहुंचे
घर के आसपास या घर के अंदर पानी नहीं जमने दें
कूलर गमले, टायर आदि में जमे पानी को तुरंत बहा दें
कूलर में यदि पानी है तो इसमें कैरोसिन तेल डालें
मच्छरदानी का उपयोग करें और मच्छरों को दूर करें
बारिश के दिनों में फुल शर्ट ही पहनें, पांवों में जूते पहनें, शरीर को खुला ना छोड़ें
पानी की टंकियों को सही तरीके से ढंक कर रखें
रोगी को लगातार पानी देते रहें नहीं तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है
नसों के जरिए भी रोगी को तरल दिया जाता है