{"_id":"63aff1c5aa496450294f9389","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-on-a-tree-in-atrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से था बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से था बीमार
Sat, 31 Dec 2022 01:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:54 PM IST
सार
जिला बुलंदशहर के गांव बनवारीपुर आहार निवासी युवक अतरौली कोतवाली के गांवखेड़ा मझार गांव मे अपनी बुआ के यहां रहकर मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। युवक ने गांव के पास एक पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पेड़ से शव को उतारकर लाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जनपद में अतरौली कोतवाली के गांवखेड़ा मझार के निकट मानसिक रूप से बीमार युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक अपनी बुआ के यहां इलाज के लिए आया था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जिला बुलंदशहर के गांव बनवारीपुर आहार निवासी अमित कुमार उर्फ बिट्टू 35 वर्ष पुत्र राधारमण की बुआ गांव खेड़ा में रहती है। अमित दिल्ली में ब्लड बैंक में नौकरी करता था और वह मानसिक रूप से बीमार था। वह कई दिनों पहले बुआ के यहां आया था और यहां रहकर अपना इलाज करवा रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात वह अचानक घर से गायब हो गया। शनिवार सुबह सूचना मिली कि मझार के पीछे पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना पर भीड़ जमा हो गई, पुलिस व गांव के लोग भी पहुंच गए। युवक की शिनाख्त अमित के रूप में हुई। इस घटना से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन