फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth burnt alive in fire

घर में आग से जिंदा जल गया युवक

Fri, 02 Jul 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth burnt alive in fire
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ इलाके में आधी रात को घर में लगी आग से घिरकर घर के अंदर चारपाई पर सो रहा युवक जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। तड़के आग की लपटें देख आसपास के लोग एकत्रित हुए। बमुश्किल आग को बुझाया गया। मगर तब तक देर हो चुकी थी। आग में घरेलू सामान भी जला है। प्रकरण में युवक के परिवार ने उसकी तलाकशुदा पत्नी पर हत्या का आरोप मढ़ा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन

जीवनगढ़ गली नंबर आठ निवासी 35 वर्षीय गौशल आजम पुत्र बाबू खां पेशे से पेंटर था। परिवार के अनुसार उसका अपनी पत्नी से दो माह पहले तलाक हो गया है। इसलिए पत्नी अलग रहती है और वह अपने घर के एक हिस्से में अलग रहता था। परिवार के अन्य लोग दूसरे हिस्से में कुछ दूरी पर रहते हैं। रात में वह अपने कमरे में सोया था। इसी बीच किसी समय अचानक आग लगने से घर का पूरा सामान जल गया और चारपाई पर सो रहे गौशल की भी जलने से मौत हो गई। तड़के जब लोगों की नजर गई तो आग को बुझाया गया। खबर पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह कमरे की छत तोड़कर अंदर जाकर देखा गया तो सब कुछ जला हुआ था। इसके बाद लोगों ने सुलगती आग को नियंत्रित किया और गौशल के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इधर, परिवार ने गौशल की तलाकशुदा पत्नी पर इस हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस जांच में पाया गया है कि युवक नशे का आदी था। अंदेशा है कि नशे में किसी तरह सोते समय आग लगी हो और खुद ही आग में जल गया हो। अगर जलाया गया होगा तो फॉरेंसिक जांच में किसी ज्वलनशील पदार्थ का होना पाया जाएगा। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed