{"_id":"6536cd57ccaffc307e0413d3","slug":"youth-attacked-with-a-blade-in-funeral-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जनाजे में गए युवक का ब्लेड मारकर पर्स उड़ाया, फिर कर दिया हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जनाजे में गए युवक का ब्लेड मारकर पर्स उड़ाया, फिर कर दिया हमला, मुकदमा दर्ज
Tue, 24 Oct 2023 01:15 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:15 AM IST
सार
देहली गेट के सुहेब के अनुसार वह 23 अक्तूबर को एक जनाजे में कब्रिस्तान जा रहा था। तभी चरखवालान के पास एक शातिर युवक ने उससे सिगरेट मांगते हुए जेब से पर्स पार कर दिया। जब सुहेब को शक हुआ तो उसने युवक का हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
ब्लेड
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के चरखवालान में जनाजे में शामिल युवक की जेब से ब्लेड मारकर युवक ने पर्स पार कर दिया। इस दौरान विरोध में युवक पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। बाद में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
देहली गेट के सुहेब के अनुसार वह 23 अक्तूबर को एक जनाजे में कब्रिस्तान जा रहा था। तभी चरखवालान के पास एक शातिर युवक ने उससे सिगरेट मांगते हुए जेब से पर्स पार कर दिया। जब सुहेब को शक हुआ तो उसने युवक का हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
बस इसी बात पर उसने सुहेब के ब्लेड मार दिया। इस पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई और आरोपी को पकड़ा गया। मगर वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। बाद में पुलिस आ गई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन