फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   your mail ID-number on the radar of hackers

हर साल बढ़ते साइबर अपराध: ऐसे खुद जांच लें..आपकी मेल आईडी-नंबर हैकरों के रडार पर तो नहीं

Sun, 07 Sep 2025 08:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 08:41 AM IST
सार

आपका डेटा खुद ही आपकी गलती से हैकरों तक पहुंचता है। आप कहीं भी किसी को भी बिना किसी जांच पड़ताल के अपनी ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर दे देते हैं। अब चूंकि आपकी मेल, नंबर से आपका आधार कार्ड व खाता तक जुड़ा है। इसलिए हैकरों को यह सब मिलने में आसानी होती है।

विज्ञापन
your mail ID-number on the radar of hackers
साइबर ठगी के खिलाफ महिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीक के युग में हर हाथ में मोबाइल है। ऐसे में सबसे पहले यह जान लें कि कहीं आपके मोबाइल में दर्ज आपकी ई-मेल आईडी व आपका मोबाइल नंबर साइबर हैकरों के निशाने पर तो नहीं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि खुद ही आप साइबर सुरक्षा संबंधी पोर्टल पर अपनी ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर डालकर जांच सकते हैं। 

विज्ञापन


यह किसी से छिपा नहीं कि साइबर अपराध किस गति से बढ़ रहा है। भारत सरकार के साइबर आंकड़ों पर ध्यान दें तो 2021 में इस अपराध में साढ़े चार लाख शिकायतें देश में दर्ज हुईं, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 22 लाख पार कर गया। इसके पीछे सिर्फ दो ही कारण हैं। पहला डर व दूसरा लालच। हैकर आपको इन दो ही तरह से फंसाते हैं। इसके लिए वे आपके द्वारा खुद की जाने अंजाने हुई गलती से आपके डेटा से खेलते हैं। 
विज्ञापन


आपका डेटा खुद ही आपकी गलती से हैकरों तक पहुंचता है। आप कहीं भी किसी को भी बिना किसी जांच पड़ताल के अपनी ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर दे देते हैं। अब चूंकि आपकी मेल, नंबर से आपका आधार कार्ड व खाता तक जुड़ा है। इसलिए हैकरों को यह सब मिलने में आसानी होती है। डार्कवेब पर साइबर हैकर आपके डेटा की खरीद बिक्री करते हैं। फिर शुरू होता है, आपके साथ ठगी का खेल।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल दर साल बढ़ते साइबर अपराध

  • 322 शिकायतें 2020 में दर्ज
  • 400 शिकायतें 2021 में दर्ज
  • 3000 शिकायतें 2022 में दर्ज
  • 4200 शिकायतें 2023 में दर्ज
  • 5600 शिकायतें 2024 में दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed