{"_id":"62129532dd77b97678720237","slug":"your-life-is-precious-don-t-risk-your-life-carelessly-on-railway-tracks-city-office-news-ali285587346","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : यात्रीगण ध्यान दें : अगर जिंदगी से है प्यार, तो रेलवे ट्रैक न करें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : यात्रीगण ध्यान दें : अगर जिंदगी से है प्यार, तो रेलवे ट्रैक न करें पार
विज्ञापन
रेलवे लाइन पार करने वालों को जागरूक करते इंस्पेक्टर सीएस तोमर।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्दबाजी के चक्कर में यात्री अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। अमर उजाला ने रविवार के अंक में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी शीर्षक से फोटो खबर प्रकाशित कर रेलवे का ध्यान खींचने का काम किया। रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। अलीगढ़ समेत पूरे प्रयागराज मंडल में यात्रियों को जागरुक करने व रेलवे लाइन पार करने वालों की धरपकड़ भी शुरू कर दी। अलीगढ़ स्टेशन पर 15 लोगों के खिलाफ लाइन क्रास करने पर कार्रवाई की गई है। अमर उजाला में प्रकाशित इस फोटो खबर को लेकर रेलवे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- कृपया ऐसा न करें...।
ये आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। रेलवे बार-बार आपसे अपील करता है कि रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए ऊपरगामी पुल का उपयोग करेें। आपका जीवन देश के लिए बहुमूल्य है। उत्तर- मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि खबर का संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ समेत पूरे प्रयागराज मंडल में आरपीएफ, जीआरपी ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज के प्रयोग करने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान रेलयात्रियों को जहरखुरानी, टिकट दलाल, ट्रेस पासिंग, ज्वलनशील पदार्थों को लेकर रेलयात्रा न करने, ट्रेन की छत व पायदान पर यात्रा न करने के प्रति जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पर प्रवेश करने रेलवे ट्रैक क्रॉस करने 15 लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई।
महिला यात्री का पर्स गिरा, ट्रेन में हुई चेन पुलिंग
रेलवे स्टेशन पर रविवार को कालका एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर चार से सवार होने के दौरान एक महिला यात्री का पर्स गिर गया। इस पर ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक लिया गया। चेकिंग स्टाफ की महिला कांस्टेबल रेणु कुमारी व कांस्टेबल अजय कुमार व टीटीई स्टाफ पीएल वर्मा ने पहुंचकर जानकारी की तो एक महिला यात्री भागती नजर आई। पूछताछ करने पर यात्री ने अपना नाम जयंती बताया। वह हावड़ा से सब्जी मंडी तक सफर कर रही थी इसी दौरान स्टेशन पर सामान लेने के दौरान गाड़ी चल दी। गाड़ी में सवार होने के समय पर्स गिर गया। चिल्लाने पर अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। उधर, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कुलवा- महरावल स्टेशन के मध्य चेन पुलिंग कर दी गई। इस दौरान ट्रेन से कोई भी चढ़ते या उतरते दिखायी नहीं दिया। इससे ट्रेन करीब तीन मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची महिला
बुलंदशहर के कोतवाली सिकंद्राबाद के गांव दुल्हैरा से नाराज होकर एक महिला रविवार को स्टेशन पहुंच गई। यहां आरपीएफ की मेरी सहेेली टीम की सदस्य रेनू कुमारी व सहायक उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह ने स्टेशन पर गुमशुम बैठी महिला से पूछताछ की तो उसने रोते हुए बताया कि वह घर से नाराज होकर आ गई है। अब घर जाना चाहती है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि इस पर महिला के पति नरेश सिंह को मोबाइल फोन पर जानकारी दी गई तो वे अलीगढ़ आ गए। जहां से महिला को समझा-बुझाकर उसे सौंप दिया गया।
स्टेशन पर मिला लावारिस बालक
रेलवे स्टेशन पर एक 12 वर्षीय बालक लावारिस बैठा हुआ मिला। पूछताछ पर उसने खुद को कानपुर का रहने वाला बताया, लेकिन सही पता नहीं बता सका। बालक पिता का नाम मुमताज बता रहा है। इस पर उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।