{"_id":"66436485d35bd0f13108306e","slug":"young-man-who-went-to-have-a-feast-was-beaten-up-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दावत खाने गये युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दावत खाने गये युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की जांच शुरू
Tue, 14 May 2024 06:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 06:48 PM IST
सार
युवक दावत खाने गया था। वहां कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब वह वापस घर जाने लगा तो आरोपियों ने पकड़ कर पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडा के गांव चिंता की नगरिया में दावत खाने गए युवक की आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी, युवक को बचाने आईं बहनों को भी पीट दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित गांव निवासी जसवीर पुत्र रूप सिंह ने कहा है कि 13 मई दोपहर करीब तीन बजे वह दावत में गया था। गांव निवासी हृदेश, लवकेश, देवेन्द्र पुत्रगण हरिओम सिंह ने वहां गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब वह वापस घर जाने लगा तो आरोपियों ने पकड़ कर पीटा। जिससे मेरी गर्दन, कमर व शरीर पर चोटें आ गईं। बहन विमलेश व रमा मुझे बचाने आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन