{"_id":"655653d16abf94c6f30d3827","slug":"young-man-was-murdered-after-an-altercation-during-dance-on-dj-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीजे पर डांस के दौरान हुई कहासुनी के बाद की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीजे पर डांस के दौरान हुई कहासुनी के बाद की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 Nov 2023 11:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:09 PM IST
सार
अलीगढ़ में अतरौली के गांव स्वालेहपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली लगने से हुई युवक की मौत में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजे पर डांस के दौरान कहासुनी को लेकर हत्या की बात सामने आई।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों हत्यारोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली के गांव स्वालेहपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली लगने से हुई लवकुश की मौत की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी में दोस्तों में डीजे पर डांस करते हुए विवाद हो गया, जिसमें फायरिंग होने से लवकुश की मौत हुई थी।
विज्ञापन
अतरौली के गांव स्वालेहपुर निवासी लवकुश पुत्र धर्म सिंह की हत्या के मामले में परिजनों ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ की, तो रंजिशन हत्या की बात सामने नहीं आई। मुख्य आरोपी राजेश पुत्र मानपाल व अंकित पुत्र राजकुमार निवासीगण बहरावद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने पूछताछ में स्वीकारा कि लवकुश के तहेरे भाई अजय ने जन्मदिन की पार्टी में उन्हें आमंत्रित किया था। राजेश व अंकित शराब के नशे में थे और डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान लवकुश से दोनों की कहासुनी हो गई। गुस्से में तमंचा निकालकर राजेश ने फायरिंग कर दी। इससे लवकुश की मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाए अन्य लोगों को छोड़ दिया। राजेश व अंकित को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अंकित व राजेश पर हरदुआगंज थाने में हत्या के मामले पूर्व में भी दर्ज हैं।
विज्ञापन