{"_id":"3f155cb23752c9adad9ce93bae917776","slug":"young-man-talking-on-the-phone-isolated-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात कर रहा युवक ट्रेन से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बात कर रहा युवक ट्रेन से कटा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास सोमवार सुबह सेलफोन पर बात कर रहे युवक की शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। जेब में मिले सेलफोन और आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त हुई।
इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि संभल जिले के बबराला कस्बे के चंदौसी रोड निवासी रविकांत (22) की कस्बे में ही सेलफोन की दुकान है। रविकांत दुकान के काम के सिलसिले में अलीगढ़ आया था।
सोमवार सुबह वह रेलवे स्टेशन और मीनाक्षी पुल के बीच बनी पूर्वी केबिन के सामने पहुंचा तभी रविकांत के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया, वह फोन सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार करने लगा।
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस को देखकर लोगों ने युवक को आवाज भी लगाई लेकिन कान पर फोन लगने के कारण रविकांत लोगों की आवाज नहीं सुन सका और अगले ही पल शताब्दी एक्सप्रेस उसे उड़ाते हुए चली गई।
मौके पर पहुंची जीआरपी को रविकांत के पास से करीब पांच सेलफोन और आधार कार्ड मिला। पुलिस ने टूटे सेलफोन में से सिम निकाल कर उसके परिजनों को फोन मिलाया, जिसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी।