{"_id":"66aa6e68a06b3224b60dba29","slug":"young-man-reached-police-station-with-petrol-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल लेकर कोतवाली में पहुंचा युवक: बोला पुलिस नहीं सुन रही, आत्मदाह करूंगा, खोलने लगा बोतल का ढक्कन, हुआ यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल लेकर कोतवाली में पहुंचा युवक: बोला पुलिस नहीं सुन रही, आत्मदाह करूंगा, खोलने लगा बोतल का ढक्कन, हुआ यह
Wed, 31 Jul 2024 10:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:33 PM IST
सार
गांव ब्यौंही निवासी सोनू पेट्रोल भरी बोतल लेकर कोतवाली में दिवस अधिकारी के बैठने के स्थान पर पहुंच गया। वहीं पर वह हाथ में मौजूद पेट्रोल की बोतल खोलने लगा। यह देखते ही पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे पकड़कर बोतल छीन ली।
विज्ञापन
कोतवाली इगलास
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्ज कराए गए मुकदमे में कोई कार्रवाई न होने से नाराज युवक बोतल में पेट्रोल लेकर कोतवाली पहुंच गया और पुलिस वालों के सामने बोतल का ढक्कन खोलकर कहने लगा कि पुलिस उसकी सुन नहीं रही है लिहाजा वह आत्मदाह करेगा। पुलिस वालों ने तत्काल उसे पकड़ लिया। बाद में धारा 170,126 और 135 में एसडीएम न्यायालय से उसे पाबंद कर दिया गया। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
घटना 31 जुलाई की दोपहर 12 बजे की है। गांव ब्यौंही निवासी सोनू पुत्र झम्मन सिंह पेट्रोल भरी बोतल लेकर कोतवाली में दिवस अधिकारी के बैठने के स्थान पर पहुंच गया। वहीं पर वह हाथ में मौजूद पेट्रोल की बोतल खोलने लगा। यह देखते ही पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे पकड़कर बोतल छीन ली।
विज्ञापन
साेनू के अनुसार दो जुलाई को वह गांव निवासी सौरभ पुत्र भूप सिंह के साथ पढ़ने के लिए इगलास जा रहा था। रास्ते में ब्यौंहरा गांव के पास पिंटू व संजू पुत्रगण ओमबीर निवासी गांव रामपुर बकटरा ने दोनों को पीटा। जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। सौरभ के पिता भूप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कॉलेज से घर लौट रहे छोटे भाई मोनू को गांव ब्यौंहरा में पिंटू उर्फ कन्हैया, प्रशांत, पुनीत, शैलू व अनिल निवासीगण रामपुर बकटरा ने पकड़ लिया और पीटा। बचाने पहुंचे भोला को भी पीटा। दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन
कोतवाल देवेंद्र सिंह के अनुसार सोनू पुत्र झम्मन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। धारा 170,126 और 135 में उसे एसडीएम न्यायालय से पाबंद कराया गया है।