{"_id":"66f9406d83dadc11110552fb","slug":"young-man-injured-by-wild-animal-attack-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जंगली जानवर के हमले से युवक घायल, गांव में भेड़िया आने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जंगली जानवर के हमले से युवक घायल, गांव में भेड़िया आने की चर्चा
Sun, 29 Sep 2024 05:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:27 PM IST
सार
जितेंद्र अपने साढू के घेर में शाम करीब आठ बजे अकेला काम रहा था। तभी वहां पर कोई जानवर आ गया। जानवर ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले में जितेंद्र के सिर और चेहरे पर चोटें आईं।
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले में घायल जितेंद्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
गोंडा के गांव चामड़ में 28 सितंबर देर शाम एक युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर कर दिया, जिससे वह घायल कर दिया। गांव में चर्चा है कि भेड़िया ने हमला किया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चामड़ निवासी 42 वर्षीय जितेंद्र पुत्र हरिशंकर अपने साढू के घेर में शाम करीब आठ बजे अकेला काम रहा था। तभी वहां पर कोई जानवर आ गया। जानवर ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले में जितेंद्र के सिर और चेहरे पर चोटें आईं।
विज्ञापन
जितेंद्र की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। जानवर वहां से भाग गया। घायल को परिजन उपचार के चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गांव में चर्चा है कि युवक पर भेड़िया ने हमला किया है।
विज्ञापन