फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man injured by monkey attack

बंदरों की जगह भेज दी स्वान टीम: बंदरों के हमले से युवक घायल, शिकायत पर नगर निगम ने भेज दिए कुत्ते पकड़ने वाले

Sun, 03 Sep 2023 08:11 PM IST
चमन शर्मा अभिेषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिेषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 08:11 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने तीन दिन पहले अलीगढ़ नगर निगम में इलाके में बंदरों के आतंक की शिकायत दर्ज कराई थी। हद तो तब हो गई जब नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ने की जगह स्वान टीम के कर्मचारी भेज दिए गए।

विज्ञापन
Young man injured by monkey attack
खूंखार बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह घर से कारखाने जा रहे एक युवक पर बंदरों ने हमला बोल दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को बचाया गया। शिकायत की गई, तो नगर निगम ने बंदरों की जगह स्वान की टीम भेज दी।

विज्ञापन


मामू भांजा निवासी गोविंद अग्रवाल का मथुरा रोड पर कारखाना है। सुबह आठ बजे करीब वह अपने दोपहिया वाहन से कारखाने जा रहे थे। तभी शिव मंदिर के पास मौजूद 40 से 50 बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले वह गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। इतने सारे बंदर एक साथ देख वह भी घबरा गए। 
विज्ञापन


बमुश्किल बंदरों को वहां से भगाया। तब कहीं जाकर पीड़ित की जान बची। जिसके बाद उनका उपचार कराया गया। इससे पहले भी इलाके में कई लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं। शहर में आवार जानवरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसके कारण लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदर पकड़ने की शिकायत पर स्वान टीम भेजी
स्थानीय लोगों ने तीन दिन पहले नगर निगम में इलाके में बंदरों के आतंक की शिकायत दर्ज कराई थी। हद तो तब हो गई जब नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ने की जगह स्वान टीम के कर्मचारी भेज दिए गए। अगर उस समय सही टीम भेजी होती, तो हादसा न होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed