{"_id":"6632a78956cfbd125c05c9c4","slug":"young-man-injured-after-being-shot-in-the-leg-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100850-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पैर में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पैर में गोली लगने से युवक घायल
Thu, 02 May 2024 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 02 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
गांव गोरना रसीदपुर मार्ग पर एक युवक के पैर में गाेली लग गई। इससे वह घायल हो गया। मंगलवार की रात गोरना रसीदपुर निवासी राहुल बाइक से अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। उनका आरोप है कि गांव के रास्ते पर बाइक सवार तीन युवक मिले। उनमें से एक युवक से रंजिश चल रही है।
उक्त युवकों तमंचे से पैर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर इलाज चल रहा है। घायल ने देवेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।