{"_id":"5d8633368ebc3e01816724d2","slug":"young-man-hangs-himself-hangs-his-family-aligarh-news-ali214148697","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते बेटे ने फांसी लगाई, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौते बेटे ने फांसी लगाई, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मुश्ताक नगर में युवक ने शनिवार को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि मामले में परिवारीजनों ने चुप्पी साध ली है, मगर पुलिस जांच में पारिवारिक कलह में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। अभी किसी तरह की तहरीर पुलिस के पास नहीं आई है।
बबलू उर्फ डब्ल्यू (32) पुत्र किशोरी लाल निवासी मुश्ताक नगर अविवाहित था और तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह पास ही के एक ताला कारखाने में काम करता था। वाकये के अनुसार शनिवार सुबह जागने के बाद टहलने चला गया। वहां से आकर नाश्ता किया और अपने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया।
इसी बीच उसने पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पिता के अनुसार कुछ देर बाद जब उन्होंने बेटे को बुलाने के लिए आवाज लगाई तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर वहां जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर बेटा फंदे पर लटका था। इससे घर में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। किशोरी लाल के अनुसार बेटे ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर थाना बन्नादेवी के अनुसार युवक के शव का परिवारीजनों को सौंप दिया है। पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।