{"_id":"6637660dc00f3495110603bb","slug":"young-man-died-due-to-illness-daughter-expressed-fear-of-murder-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बीमारी से युवक की मौत, पुत्री ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम को भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बीमारी से युवक की मौत, पुत्री ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम को भेजा शव
Sun, 05 May 2024 04:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 04:27 PM IST
सार
वासुदेव लगभग तीन वर्ष से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार दिल्ली स्थित चिकित्सालय में चल रहा था। उन्होंने कस्बा छर्रा स्थित घर पर दम तोड़ दिया। युवक की पुत्री ने परिजनों पर हत्या करने की आंशका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक वासुदेव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में छर्रा कस्बा के मोहल्ला पठानान निवासी एक युवक की गंभीर बीमारी के चलते 5 मई की प्रात: लगभग 4 बजे मौत हो गई। युवक की पुत्री ने हत्या की आंशका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला पठानान निवासी 55 वर्षीय वासुदेव पुत्र नाथूराम लगभग तीन वर्ष से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार दिल्ली स्थित चिकित्सालय में चल रहा था। 5 मई की प्रात: लगभग 4 बजे वासुदेव ने कस्बा छर्रा स्थित घर पर दम तोड़ दिया। युवक की पुत्री ने परिजनों पर हत्या करने की आंशका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन