फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man died after his scooter collided with a divider

Aligarh: नाराज होकर गया कोटा, लौटते समय डिवाइडर में स्कूटी टकराने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 03 May 2025 11:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 11:26 PM IST
सार

वंश गुप्ता परिजन से नाराज होकर स्कूटी लेकर कोटा चला गया था। परिजन ने घर लौटने के लिए मना लिया। वह स्कूटी से कोटा से अपने घर लौट रहा था। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर गांव पथेर के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन
young man died after his scooter collided with a divider
मृतक वंश गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

3 मई को दोपहर बाद करीब तीन बजे इगलास के बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव पथेर के पास स्कूटी सवार युवक डिवाइड से टकरा गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। परिवार को खबर देने के साथ ही कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जनपद बदायूं के थाना कादर चौक निवासी वंश गुप्ता (19) पुत्र राजीव गुप्ता कुछ दिन पहले परिजन से नाराज होकर स्कूटी लेकर कोटा चला गया था। परिजन ने मोबाइल पर उससे संपर्क कर नाराजगी दूर की और घर लौटने के लिए मना लिया। 3 मई को वह स्कूटी से कोटा से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

 
इगलास कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर गांव पथेर के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाल नरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए।कोतवाली पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed