फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man created a ruckus with a knife in his hand

Aligarh News: युवक ने हाथ में चाकू लेकर किया हंगामा, सिपाही का हाथ जख्मी, भीड़ ने दबोचा

Thu, 11 Jan 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 10:23 PM IST
सार

सासनी गेट का रहने वाला युवक हाथ में चाकू लिए रौला काटता फिर रहा था। कभी किसी को डराता तो किसी पर हमलावर हो जाता। युवक की इन हरकतों को देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग उससे बचने लगे।

विज्ञापन
young man created a ruckus with a knife in his hand
चाकू से राहगीरों पर कर रहा हमले को लेकर युवक को पीटते लोग व बचाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के एसबीआई तिराह से स्टेशन रोड के बीच 11 जनवरी दोपहर युवक ने हाथ में चाकू लिए जमकर हंगामा काटा। कई लोगों पर वह हमलावर भी हुआ। मगर लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान भीड़ ने उसे दबोच लिया और इसी बीच पीट दिया। बाद में पुलिसकर्मी ने खींचतानकर उसे किसी तरह बचाया तो सिपाही के हाथ में चोट आ गई। बाद में युवक को थाने भेज दिया गया। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि दोपहर करीब एक बजे सासनी गेट का रहने वाला युवक हाथ में चाकू लिए रौला काटता फिर रहा था। कभी किसी को डराता तो किसी पर हमलावर हो जाता। युवक की इन हरकतों को देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग उससे बचने लगे। इसी बीच कुछ साहसी युवकों ने उसे घेरकर दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसी बीच पुलिसकर्मी भी आ गए और उसे बचाने लगे। इस दौरान एक सिपाही का हाथ जख्मी हो गया। बाद में उस युवक को थाने भेजा गया। देर रात तक किसी ने युवक के खिलाफ तहरी नहीं दी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार के अनुसार युवक मानसिक रूप से दिव्यांग लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed