Aligarh News: मां गई थी प्रयागराज, पुत्र ने फंदे पर झूलकर दी जान, दरवाजा तोड़कर निकाला शव
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 09:07 PM IST
सार
22 वर्षीय अमन मलिक घर में अकेला था। मां किसी काम से प्रयागराज गई थी। तभी उसने खुद को फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में पड़ोसियों की नजर जब पड़ी तो वे दंग रह गए। शोर पर वहां भीड़ जमा हो गई और खबर देकर पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव निकाला और मां को खबर दी।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया