फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man commits suicide by consuming poison

Aligarh News: जहर खाकर युवक ने जान दी

Thu, 09 May 2024 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 09 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by consuming poison
मृतक सुभाष का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
मजदूरी के बकाया रुपये लाने की बात कहकर बुधवार सुबह घर से निकले 35 वर्षीय युवक जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




खान आलमपुर गांव निवासी सुभाष (35) पुत्र गजेंद्र पाल सिंह एक कांट्रेक्टर के पास ठेके पर काम करता था। परिवार वालों के अनुसार कांट्रेक्टर ने सुभाष के मजदूरी के रुपये रोक रखे थे, जिससे वह परेशान था। बुधवार की सुबह वह पत्नी नीतू से कहकर गया था कि आज रुपये लेकर ही लौटेगा। दोपहर में लौटा तो हालत बदहवास थी। लगातार उल्टियां हो रही थीं। परिवार वाले तत्काल अस्पताल के लिए लेकर भागे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




परिवार वालों का आरोप है कि कांट्रेक्टर सुभाष को जलील कर रहा था। इसी से उसने जहर खाकर जान दे दी। वह अपने पीछे बुजुर्ग मां के अलावा पत्नी समेत आठ वर्षीय बेटा और एक बेटी को रोता छोड़ गए हैं। एसओ रवि चंद्रवाल के अनुसार मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed