फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man beaten to death in loan dispute

उधारी के विवाद में युवक को पीटा, मौत

Thu, 06 Oct 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:39 AM IST
सार

रोरावर क्षेत्र के नीवरी अलहदादपुर में मंगलवार रात उधारी के विवाद में एक युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया।पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण दो पसलियां टूटना, लिवर फटना व सिर में चोट लगना आया है।जहां शरीर में आई चोटों के चलते उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Young man beaten to death in loan dispute

विस्तार

रोरावर क्षेत्र के नीवरी अलहदादपुर में मंगलवार रात उधारी के विवाद में एक युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया। इस दौरान आई गंभीर चोटों से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण दो पसलियां टूटना, लिवर फटना व सिर में चोट लगना आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजदों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अलहदादपुर निवासी 34 वर्षीय इब्राहिम बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि कुछ वर्ष पहले उसने मीट फैक्टरी में ठेकेदारी करने वाले इलाके के मुजक्किर व कचौड़ी विक्रेता मुस्तकीम, तुर्कमान गेट के वामिक से छह लाख रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद से लेकर अब तक ब्याज सहित किस्त के रूप में वह रुपया वापस कर चुका है। इसके बावजूद इब्राहिम पर दस लाख रुपये बकाया बताए जा रहे थे। मंगलवार रात तीनों घर आए और उसे रुपये देने के लिए कहने लगे। इस दौरान बातचीत करते हुए वह घर से बाहर चला गया। जहां विवाद के दौरान उन्होंने इब्राहिम को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटे बाद इब्राहिम की तबियत बिगड़ी तो उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां शरीर में आई चोटों के चलते उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार प्रकरण में तीनों नामजदों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दो पसलियां टूटना, लिवर फटना व सिर में चोट आना आया है। तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed