फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man beaten and burnt

ससुराल में रुपये मांगने पहुंचा युवक पीटा-जलाया

Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten and burnt
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के तेलीपाड़ा में शुक्रवार रात ससुराल में युवक संग ससुरालियों ने मारपीट कर दी और ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।
विज्ञापन

लोधा के गांव अमरपुर कोंडला का जुबैर पुत्र निजामुद्दीन रोरावर क्षेत्र के नींवरी में रहता है। उसने पिछले दिनों अपने साले को घर के बिजली संबंधी काम के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद न तो वह काम हुआ और न रुपये वापस मिल रहे। अब ईद पर रुपया वापसी का वायदा था। इसी क्रम में वह शुक्रवार रात रुपये मांगने ससुराल पहुंचा। आरोप है कि वहां उसके साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी और विरोध करने पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में शोर- शराबे पर आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। देहली गेट पुलिस के अनुसार इस मामले में शनिवार तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed