फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man attending a wedding takes his own life by hanging himself from a tree

Aligarh News: शादी में आए युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

Thu, 23 Jul 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Young man attending a wedding takes his own life by hanging himself from a tree
पवन कुमार का फाइल फोटो। 
थाना लोधा क्षेत्र में गांव बाढ़ाैन में एक शादी समारोह में आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के थाना जेवर के गांव रायपुर गांव निवासी पवन कुमार (25) पुत्र गोपाल अपनी पत्नी नीरा के साथ मंगलवार को गांव बाढ़ौन में आया था। यहां उसकी पत्नी के मामा रामचरण के बेटे पुष्पेंद्र की बुधवार को बरात जानी थी।
विज्ञापन



परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। मंगलवार रात किसी बात को लेकर पवन और उसकी पत्नी नीरा के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पवन घर से निकल गया। बुधवार सुबह भरतपुर की मढ़ी के पास एक नीम के पेड़ पर उसका शव उसकी ही शर्ट के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सीओ गभाना महेश कुमार ने बताया मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed