{"_id":"62f944f5eb70e634852084a2","slug":"young-generation-take-inspiration-from-the-sacrifice-of-freedom-fighters-aligarh-news-ali2981936198","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी भरत मिश्रा ने कहा कि युवा पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले। रविवार को अमृृत महोत्सव के तहत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की साइकिल रैली को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी ने ये बात कही।
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने कहा कि असहयोग आंदोलन के पुरोधा हकीम तुलसी प्रसाद अग्रवाल और उनके पुत्र स्वतंत्रता सेनानी श्याम सुंदर अग्रवाल के परिवार का 1913 से 1947 तक आजादी के आंदोलन में अविस्मरणीय योगदान है। रैली को स्वतंत्रता सेनानी श्यामसुंदर अग्रवाल के पौत्र सौरभ बाल जीवन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली आजादी के चिन्ह मदार गेट पुलिस चौकी, फांसी वाला कुआं होते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. निहाल सिंह सचदेवा के आवास पर पहुंची। आयोजन में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिप्रेम, जिला प्रशिक्षक राज्यवर्धन लोधी, स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद सेनानी, उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह सचदेवा, सुरेश शर्मा, कामेश गौतम, सत्यदेव शर्मा, दिनेश चौधरी, वीरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
उधर, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग अलीगढ़ के तत्वाधान में खैर में बीडीओ रूपेश मंडल और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिप्रा सिंह के नेतृत्व में युवक एवं महिला मंगल दलों ने तिरंगा यात्रा एवं आजादी दौड़ का आयोजन किया। यात्रा कारगिल शहीद प्रेमपाल सिंह के स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। यहां शहीद प्रेमपाल सिंह को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीआरडी महेश भारद्वाज, युवक मंगल दल अध्यक्ष आलोक कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष कु. भावना, अरविंद आदि मौजूद रहे।