{"_id":"6054f03c8ebc3ed8321ac156","slug":"yogi-government-s-four-year-city-office-news-ali2590494193","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार बेमिसाल, पुरानी सरकारों ने दिखाया भ्रष्टाचार का कमाल : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार बेमिसाल, पुरानी सरकारों ने दिखाया भ्रष्टाचार का कमाल : राणा
विज्ञापन
यूपी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते प्रभारी मंत्री सुरेश रा?
- फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूरा होने पर शुक्रवार को नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि सभागार में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री व मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार के चार साल बेमिसाल रहे। मगर, पुरानी सरकारों ने अपने कार्यकालों में सिर्फ भ्रष्टाचार का कमाल जनता को दिखाया। योगी सरकार ने अलीगढ़ को सड़कें, मिनी एयरपोर्ट, राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर, ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात दी है। वहीं, सांसद सतीश गौतम ने कहा कि इस सरकार में धार्मिक स्थलों को उजाड़ा नहीं गया, बल्कि उनको विकसित किया गया है। कार्यक्रम में ‘वर्षों में जो न हो पाया 4 वर्ष में कर दिखाया’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की शुरूआत जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, सांसद सतीश गौतम, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ ‘वर्षों में जो ना हो पाया 4 वर्ष में कर दिखाया’ पुस्तिका का विमोचन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री का संबोधन भी हुआ। इसके बाद सुरेश राणा ने सबका साथ, सबका विकास का नारा लगाते हुए अपने भाषण व सरकार के गुणगान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे नहीं है। सड़कों पर अंधेरा नहीं है। 24 घंटे विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश का माहौल बढ़ा है। लाखों की संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है। मिशन शक्ति से महिलाओं की आवाज को बुलंद किया गया है। अलीगढ़ की वर्षों पुरानी विश्वविद्यालय की मांग को पूरा किया। इस विवि का नाम राजा महेंद्र प्रताप सिंह को सम्मान देते हुए उनके नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा गया है। अलीगढ़ को मिनी एयरपोर्ट की सौगात मिली है। अलीगढ़ से सटे जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है।
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार की मदद से जातिगत, दलगत एवं संप्रदायवाद की भावना से ऊपर उठकर विकास किया है। अलीगढ़ में विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 37.37 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन हुआ है। जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में बेहतर प्रयास हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी योजना से शहर का कायाकल्प किया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के दरवाजे खोले हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक स्थलों को बड़ी तेजी के साथ विकसित किया जा रहा है। पुरानी सरकारों में धार्मिक स्थलों को उजाड़ा जाता था। संचालन संचालन ईडीएम मनोज राजपूत ने किया।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष ठा. रघुराज राज सिंह, एमएलसी जयवीर सिंह, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, रविंद्र पाल सिंह, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, ब्रज क्षेत्र मंत्री ठा. श्यौराज सिंह, मधुलिका राघव, मधु आंधीवाल, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, पूर्व जिला पंचायत उपेंद्र सिंह नीटू, वैभव गौतम, शिवनारायण शर्मा, भोला सिंह, हिमांशु गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सुनील पांडेय, सुधा सिंह, चौ. नत्थी सिंह, सोनू कुमार, सुरेश सिंह, एडीएम न्यायिक राकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानियां आदि मौजूद रहे।
लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र, खिले चेहरे
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने निराश्रित पेंशन योजना में अकीला एवं अफसाना, वृद्धावस्था पेंशन में केला देवी, शकुंतला देवी, शांति देवी को पेंशन स्वीकृति के प्रमाण पत्र दिए। जितेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, हरभेजी, हेमलता, दीपक, पवन, मोहन, प्रमोद, कमल सिंह, विजय कुमार, हरी बाबू, रुकमणि, सविता, मुकेश, रामअवतार, रशीद, देवेश, रामवीर, राजबहादुर, शैलेंद्र, योगेश, ममता, भूपेश को दिव्यांगजन योजना के तहत ट्राई साइकिल दी गई। ओडीओपी योजना में हार्दिक वार्ष्णेय को 25 लाख व अतुल कुमार को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया। टूलकिट वितरण योजना में जीवेश, झम्मन, दिनेश, रेखा देवी, अरुण और सूरज को लाभान्वित किया गया। राहुल, ओमवती, अजय, खेमचंद, रूबी, हेमलता, चिंतामणि, मुन्नी देवी, सीमा देवी एवं जगदीप को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया गया। कौशल विकास मिशन योजना में आशीष कुमार, अर्जुन सिंह, योगेंद्र यादव, प्रशांत कुमार, प्रदीप कुमार को लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में गीता देवी, रजनी, रामवती, सरोज देवी, पुष्पा देवी को लाभांवित किया गया। किसान सम्मान निधि योजना में नत्थाराम, लक्ष्मण सिंह, अशोक कुमार, बाबू सुरेश चंद्र, वीरेश कुमार और दिनेश कुमार को स्वीकृति पत्र दिए गए। आशा, दुष्यंत, ज्योति, बशीम, कविता को कांशीराम आवास योजना में स्वीकृति पत्र दिए। एनआरएलएम योजना में सोनम, रुखसाना, ज्योति, शोभना शर्मा, हेमलता देवी को लाभान्वित किया गया। श्रम विभाग श्रमिक मृत्यु योजना में पिंकी देवी, पुत्री विवाह सहायता योजना में विजय प्रकाश, शिशु एवं बालिका मदद योजना में राहुल कुमार, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में अनीता एवं पुत्री विवाह योजना में विजय कुमार को लाभान्वित किया गया।