फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi adityanath target on SP BSP said Elephant stomach is never full pots of notes came out of perfumers when bulldozer was running

अलीगढ़: सीएम योगी का बसपा पर निशाना, हाथी का पेट कभी भरा ही नहीं, सपा को भाजपा के बुलडोजर से लगता डर 

Sun, 06 Feb 2022 05:29 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 05:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा की राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने देश का नाम रोशन किया। उनके नाम पर हमारी सरकार ने अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराया। आने वाले समय में छात्रों को जब डिग्री मिलेगी तो उस डिग्री पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अंकित होगा।

विज्ञापन
Yogi adityanath target on SP BSP said Elephant stomach is never full pots of notes came out of perfumers when bulldozer was running
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी समर में रविवार को अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसके कार्यकाल में नाम समाजवादी सोच, परिवारवादी काम दंगावादी का था। प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल होने के साथ-साथ बेरोजगारी चरम पर थी। गुंडे और माफिया का राज था। लेकिन 2017 के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर गुंडे माफिया प्रदेश से पलायन कर गए या जेल की सलाखों के पीछे हैं। भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश फार्म कोल, शहर विधानसभा प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील करने के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को भाजपा के बुलडोजर से डर लगता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा की राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने देश का नाम रोशन किया। उनके नाम पर हमारी सरकार ने अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराया। आने वाले समय में छात्रों को जब डिग्री मिलेगी तो उस डिग्री पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अंकित होगा। सब उनके नाम के बारे में जानने को इच्छुक होंगे। तब पता लगेगा कि महेंद्र प्रताप ने 1915 में भारत की अंतरिम सरकार का गठन अफगानिस्तान में रहकर कर दिया था। 
विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर विवि की स्थापना पहले क्यों नहीं हो पाई? जिस अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए उन्होंने अपनी भूमि दान दी थी। उस यूनिवर्सिटी के अंदर राजा महेंद्र प्रताप के नाम से कोई शिलापट क्यों नहीं है? देश के महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव नहीं था। हमने कभी राजा महेंद्र प्रताप सिंह को नहीं भुलाया है। लेकिन उन्होंने पटेल को भुला दिया। सीएम योगी ने कहा की राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने देश का नाम रोशन किया। शुरुआत में कल्याण सिंह को नमन करने के साथ अलीगढ़ को कल्याण सिंह की कर्म स्थली बताने और कल्याण सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में सुशासन कायम करने की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed