{"_id":"6241ff01df27796874053e2b","slug":"yogi-2-0-sandeep-will-handle-basic-education-anoop-revenue-aligarh-news-ali288026425","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी 2.0 : संदीप संभालेंगे बेसिक शिक्षा तो अनूप राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी 2.0 : संदीप संभालेंगे बेसिक शिक्षा तो अनूप राजस्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल (2.0) में अलीगढ़ को विशेष महत्व दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। खैर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित अनूप प्रधान वाल्मीकि को राजस्व (राज्यमंत्री) की जिम्मेेदारी दी गई है। अनूप प्रधान को मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संबद्ध किया गया है। अब अलीगढ़ की बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि दोनों युवा चेहरे हैं।
विभागों की घोषणा होने के बाद अलीगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई है। संदीप सिंह अतरौली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के पुत्र हैं। माता प्रेमलता वर्मा भी अतरौली से विधायक रह चुकी हैं। संदीप सिंह के दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल बनने के पहले प्रदेश सरकार में मंत्री रहे थे। अनूप प्रधान वाल्मीकि साधारण परिवार से निकलकर ऊंचे मुकाम तक पहुंचे हैं।
विधायक अनिल पाराशर एवं पूर्व विधायक संजीव राजा कहते हैं कि अलीगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल के करीब है। विभागों की घोषणा से यह और भी स्पष्ट हो गया है। अलीगढ़ को शिक्षा एवं राजस्व जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है। अनूप प्रधान को मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अब अलीगढ़ की बात मुख्यमंत्री कार्यालय तक आसानी से पहुंचेगी। अनिल पाराशर एवं संजीव राजा ने संदीप सिंह एवं अनूप प्रधान को शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
मेरा भतीजा बना है शिक्षा मंत्री, छोटा भाई राजस्व राज्यमंत्री
सांसद सतीश गौतम ने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। यह अलीगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भतीजे संदीप सिंह को शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं छोटे भाई अनूप प्रधान को राजस्व राज्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि अब वह प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे तो एक तरफ भतीजा एवं दूसरी तरफ छोटे भाई बैठेंगे।
अलीगढ़ के लिए खुशी का दिन
अलीगढ़। आज अलीगढ़ के लिए खुशी का दिन है। योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में अलीगढ़ के दो युवा चेहरों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राममंदिर आंदोलन के नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया। भाजपा नेता एवं कल्याण सिंह के करीबी रहे राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ एवं हिमांशु गुप्ता ने स्व. कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बाबूजी (कल्याण सिंह) के योगदान को देश के लोग कभी नहीं भुला पाएंगे।
मुक्ता राजा ने संस्कृत में ली शपथ
अलीगढ़। शहर विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित मुक्ता राजा संस्कृत में शपथ ली। इसकी हर ओर चर्चा है। मुक्ता राजा पूर्व विधायक संजीव राजा की पत्नी हैं। जनपद के निर्वाचित सभी सातों भाजपा विधायक संदीप सिंह, अनूप प्रधान वाल्मीकि, जयवीर सिंह, मुक्ता राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह और राजकुमार सहयोगी ने शपथ ली।
कल्याण, राजू, जयवीर और दलवीर सहित कई नेता अब तक बन चुके हैं मंत्री
अलीगढ़। संदीप सिंह 2017 में योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री रहे थे। अब प्रोन्नत कर उनको राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त योगी मंत्रिमंडल में अनूप प्रधान को भी जगह मिली है। इससे पहले की सरकारों में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी मंत्री रहे थे। उनके पुत्र एवं संदीप सिंह के पिता राजवीर सिंह राजू भैया भी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। हालांकि वह डिबाई से जीतकर विधायक बने थे। ठाकुर जयवीर सिंह, दलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, राम प्रसाद देशमुख, चौधरी शिवराज सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, मोहनलाल गौतम, ख्वाजा हलीम एवं चौधरी महेंद्र सिंह भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।