{"_id":"6986fe3ea6604586310d1320","slug":"yoga-for-sarvarth-siddhi-on-mahashivratri-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2026: भोले का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि का योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri 2026: भोले का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि का योग
Sat, 07 Feb 2026 02:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:26 PM IST
सार
इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव, मानसिक शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को इस बार कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो इस दिन की पूजा और व्रत को और अधिक फलदायक बनाते हैं। सबसे प्रमुख योग है सर्वार्थ सिद्धि योग, जिसे अति शुभ और दुर्लभ माना जाता है। इस योग में की गई पूजा, जप और व्रत सभी प्रकार की बाधाओं को दूर कर सफलता प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदेश शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव, मानसिक शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है। महाशिवरात्रि की शाम में श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। शाम 07:48 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा उसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा।
विज्ञापन