{"_id":"60cf93ff8ebc3e2cd0690729","slug":"yoga-city-office-news-ali2660562106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों में आज होगा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों में आज होगा योग
विज्ञापन
महिला उत्थान समिति शाखा द्वारा योगाभ्यास करती महामंत्री अंजना वार्ष्णेय व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
शहर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को विश्व योग दिवस पर योग का कार्यक्रम आयोजित होंगे। योग शिक्षक जहां स्टाफ और शिक्षकों को योग कराएंगे, वहीं विद्यार्थियों को वर्चुअल रूप से जोड़ा जाएगा।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्याम कुंतैल ने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में विद्यार्थियों को क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत की तरफ से वर्चुअल योगाभ्यास में जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जा सकता है। फीडबैक देने पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। शहर के विभिन्न सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों ने भी ऑनलाइन योग कार्यक्रम की तैयारियां की हैं। योग दिवस से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। डिग्री कॉलेजों में भी आयोजन होंगे।
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में किया योगाभ्यास
अलीगढ़। रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने विश्व भारती पब्लिक स्कूल में रविवार को योगाभ्यास किया। पतंजलि की वरिष्ठ योग शिक्षिका रंजना चौधरी व पतंजलि युवा प्रभारी भूपेंद्र शर्मा ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर अखिल अग्रवाल, विनोद वार्ष्णेय, विपिन गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज जादौन, सुनील कुमार वार्ष्णेय,, भुवनेश वार्ष्णेय, नितिन स्वरूप, योगेश गोयल, राजेश वार्ष्णेय, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पतंजलि कराएगा 100 स्थानों पर योग
अलीगढ़। पतंजलि परिवार की तरफ से शहर के 100 स्थानों पर आज योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला युवा प्रभारी भूपेंद्र शर्मा ने बताया विश्व योग दिवस पर 100 स्थानों पर योग शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। सभी कार्यकर्ता भारत सरकार प्रोटोकॉल के अनुसार योग शिविर का आयोजन करेंगे। मुख्य योग शिविर रघुनाथ पैलेस जीटी रोड में सुबह छह बजे से शुरू होगा।
आठ मंडलों में 16 स्थानों पर योग करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर की ओर से आठ मंडलों में 16 स्थानों पर सुबह 6.30 बजे से योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष यतेंद्र वाईके को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रघुवीरपुरी मंडल में मंगलधाम मंदिर कामख्या रोड, आईटीआई कॉलेज मैदान, महावीरगंज मंडल में हरिहर बगीची खैर बाईपास रोड, वाटर वर्क्स कंपाउंड गुड़िया बाग, जयगंज मंडल में रमेश नंबरदार का फील्ड शाहपुर, अंजनी कुमार विद्यालय सासनी गेट, गांधी नगर मंडल में शिवाजी पार्क प्रीमियर नगर, कल्याणपुरम आगरा रोड, सिविल लाइन मंडल में भाजपा कार्यालय जमालपुर, अटल पार्क ज्ञानसरोवर, क्वार्सी मंडल में मॉडर्न स्कूल रामबाग, शंकर विहार कॉलोनी पार्क, विष्णुपुरी मंडल में गांधीपार्क, टीकाराम कॉलोनी, महाराणा प्रताप पार्क, साकेत कॉलोनी सुरेंद्रनगर और मडराक मंडल में आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र नगला पानखानी, पंचायत घर मडराक में योग शिविर लगेगा।