{"_id":"64cbe7b23885ebcb5308e928","slug":"yemeni-research-student-beaten-up-in-amu-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यमन के शोध छात्र को पीटा, पीटने के बाद कमरे से उठा ले गए सामान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यमन के शोध छात्र को पीटा, पीटने के बाद कमरे से उठा ले गए सामान, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 03 Aug 2023 11:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:15 PM IST
सार
थाना सिविल लाइंस में यमन निवासी शोध छात्र अब्दुल अजीज अब्दुल्लाह कासिम अली ने इस संबंध में तहरीर दी है। दो अगस्त की यह घटना उसने पुलिस को बताई है। जिसमें उसने कहा है कि वह दोदपुर में किराये पर फ्लैट में रहता है। वह यात्रा पर बाहर जा रहा है। ऐसे में उसके सभी दोस्त विदाई पार्टी के लिए उसके फ्लैट पर एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत यमन के शोध छात्र के साथ दोदपुर स्थित किराये के फ्लैट में पिटाई की घटना हुई है। जबरन उसका सामान भी लोग उठा ले गए। इस घटना का आरोप एएमयू के ही एक स्थानीय शोध छात्र व उसके परिवार पर लगा है। मामले में थाना सिविल लाइंस में तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइंस में यमन निवासी शोध छात्र अब्दुल अजीज अब्दुल्लाह कासिम अली ने इस संबंध में तहरीर दी है। दो अगस्त की यह घटना उसने पुलिस को बताई है। जिसमें उसने कहा है कि वह दोदपुर में किराये पर फ्लैट में रहता है। वह यात्रा पर बाहर जा रहा है। ऐसे में उसके सभी दोस्त विदाई पार्टी के लिए उसके फ्लैट पर एकत्रित हुए थे। जिनमें दोस्त मोआथ अब्दु मोहम्मद अलसाबरी आदि थे।
विज्ञापन
तभी एएमयू का पीएचडी छात्र मोहम्मद इरफान अपने पिता और दो भाइयों के साथ उसके फ्लैट में रखे इलेक्ट्रॉनिक और रसोई उपकरण की खरीदारी करने के इरादे से आये। तहरीर के अनुसार इस दौरान बातचीत नियमित व्यावसायिक होनी चाहिए थी, मगर यह बातचीत उसको बेहद परेशान करने वाली स्थिति में बदल गई। पेशेवर और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के बजाय उन लोगों ने उसे और उसके दोस्तों को अपमानित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मोहम्मद इरफान ने कहा कि वह उन वस्तुओं को साफ कर दें, जो वह खरीदना चाहता है। साथ में डांटना और अपमानित करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। इस दौरान उसके दोस्त को भी पीटा गया।
विदेशी छात्र ने कहा कि इस घटना से वह स्तब्ध और भयभीत है। उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। पिटाई में उसके चोट भी आई है। उसने बताया कि आरोपी वहां से 7700 रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक व रसोई के उपकरण बिना भुगतान के ले गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय कुमार जायसवाल के अनुसार मामले में जांच की जा रही है, इसी के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।