फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   yber cafe operators made illegal money by distributing free laptop scheme forms

अलीगढ़ः साइबर कैफे संचालकों ने मुफ्त लैपटॉप योजना के फार्म बांटकर की अवैध उगाही

Wed, 10 Nov 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
yber cafe operators made illegal money by distributing free laptop scheme forms
डीएस कॉलेज के बाहर साइबर कैफे संचालकों ने बुधवार को छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप योजना के फार्म बांटकर अवैध उगाही कर ली। एक-एक फार्म 30-30 रुपये में बांटा गया। छात्र-छात्राएं इन फार्म को भरकर विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि फार्म की दरकार ही नहीं है। यह तो प्रबंधन का मामला है। एक्सल शीट में कॉलेज से लिस्ट जा चुकी है। बच्चों की भीड़ को कुछ समझ नहीं आया तो वह प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश के पास पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि फार्म कौन बेच रहा है। इसकी तो जरूरत ही नहीं है। हम विद्यार्थियों की सूची एक्सल शीट के माध्यम से भेज चुके हैं।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार बुधवार सुबह दस बजे से ही साइबर कैफे से एकाएक विद्यार्थियों ने फार्म खरीदना प्रारंभ किया। यह फार्म उत्तर प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना-2021 के नाम से था। जिसमें आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक, परास्नातक, बीएड, बीटीसी, यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड का वर्ग भी लिखा हुआ था, जबकि विद्यार्थियों को बताया गया कि यह फार्म बुधवार यानी कि दस नवंबर की शाम पांच बजे तक ही जमा कराना है। विद्यार्थी कुछ समझ पाते कि हाथों हाथ सैकड़ों की संख्या में फार्म बिक गए। शुरुआत 20 रुपये से हुई। बाद में यही फार्म 30 रुपये में बेचा गया। फार्म भरकर छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे तो यहां फार्म जमा कराने की होड़ मच गई। शिक्षकों ने बताया कि यह फार्म यहां जमा नहीं होगा। इस संबंध में सूचना प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश तक पहुंची। उन्होंने कहा कि डाटा जा चुका है। फार्म जमा करने के लिए कोई निर्देश नहीं हैं। शिक्षकों से यह जानकारी मिली तो विद्यार्थी सीधे प्राचार्य के पास पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाया कि यह काम कॉलेज प्रबंधन का है। हमने बच्चों की सूची बनाकर एक्सल शीट विश्वविद्यालय के लिए प्रेषित भी कर दी है। फार्म की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी नासमझ होते हैं। किसी ने फार्म खरीद लिया तो अन्य विद्यार्थी भी देखादेखी फार्म खरीद लाए हैं। जबकि इसके लिए किसी फार्म की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बच्चों से ऐसे फार्म न खरीदने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed