{"_id":"650c8ab9e861f243880799c8","slug":"yamuna-express-will-remain-closed-for-three-days-due-to-trade-show-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: ट्रेड शो के चलते तीन दिन बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस, गाजियाबाद-नोएडा नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: ट्रेड शो के चलते तीन दिन बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस, गाजियाबाद-नोएडा नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
Fri, 22 Sep 2023 02:55 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:55 AM IST
सार
शुक्रवार को भारी वाहनों को छोड़कर आम वाहन चालकों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन शनिवार एवं रविवार को किसी भी प्रकार का वाहन टप्पल इंटरचेंज से नोएडा की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप जिले से यमुना एक्सप्रेस के रास्ते नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली जाना चाहते हैं तो दूसरे वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। अन्यथा बेवजह परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल, यूपी इंटनेशनल ट्रेड शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट एवं मोटो जीपी बाइक रेस शुक्रवार से शुरू होगी। इसलिए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे एवं यमुना एक्सप्रेस वे पर व्यावसायिक वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भारी वाहनों को छोड़कर आम वाहन चालकों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन शनिवार एवं रविवार को किसी भी प्रकार का वाहन टप्पल इंटरचेंज से नोएडा की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में ट्रेड शो 25 सितंबर तक एवं बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बाइक रेस 22 से 24 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
दोनों कार्यक्रमों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई वीवीआईपी और हजारों दर्शक शामिल होंगे। ऐेसे में अगले तीन दिन तक वाहन चालक नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने से बचें। टप्पल इंटरचेंज से गाजियाबाद, नोएडा की ओर किसी भी प्रकार का व्यवसायिक वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन आगरा, मथुरा की ओर जा सकेंगे। शनिवार एवं रविवार को हल्के, भारी समेत किसी भी प्रकार के वाहनों को टप्पल इंटरचेंज से नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन