फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Worship of Lakshmi-Ganesh on Diwali

दीपावली आज: घर-घर होगा सुख समृद्धि के प्रतीक लक्ष्मी-गणेश का पूजन, यह है पूजा का समय

Thu, 31 Oct 2024 11:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 11:01 AM IST
सार

कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्दशी तिथि पर श्री महालक्ष्मी पूजन 31 अक्तूबर को ही मान्य रहेगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:44 तक रहेगा। इसके बाद स्वाति नक्षत्र वर्तमान में माना जाएगा। प्रीति योग 01 नवंबर सुबह 10:40 तक रहेगा।

विज्ञापन
Worship of Lakshmi-Ganesh on Diwali
दीपावली पर रंगोली बनाती शुभांगी वार्ष्णेय - फोटो : संवाद

विस्तार

सुख-समृद्धि के प्रतीक मां लक्ष्मी और विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश का दीपावली पर 31 अक्तूबर को भव्य पूजन होगा। प्रतिष्ठानों में विशेष अनुष्ठान का आयोजन होगा। दीपोत्सव को लेकर घर, दुकान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों, भवनों पर नयनाभिराम रंग-बिरंगी रोशनी की गई है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्दशी तिथि पर श्री महालक्ष्मी पूजन 31 अक्तूबर को ही मान्य रहेगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:44 तक रहेगा। इसके बाद स्वाति नक्षत्र वर्तमान में माना जाएगा। प्रीति योग 01 नवंबर सुबह 10:40 तक रहेगा। चित्रा नक्षत्र और प्रीति योग में अमावस्या तिथि का होना अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

पटाखे की दुकान
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राहु काल दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। जो इस दिन का सबसे खराब समय कहा जाएगा। यह समय किसी भी कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा। दीपक जलाने, पूजा करने का सर्वोत्तम समय शाम 05:30 से रात 08:30 बजे तक माना जाएगा। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को होगी। अगले दिन 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा ।
गणेश लक्ष्मी मूर्ति खरीदती महिला
शुभ मुहूर्त 
दीपावली : सायंकाल 06:40 से रात्रि 08:20 तक 
गोवर्धन पूजा : दो नवंबर को शाम 04:00 बजे से 06: 30 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed