{"_id":"64e65eea66069bcd8a09c0d4","slug":"worms-found-in-food-distributed-to-patients-in-jn-medical-college-ruckus-aligarh-news-c-2-ali1009-195268-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बंटने वाले खाने में मिले कीड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बंटने वाले खाने में मिले कीड़े, हंगामा
Thu, 24 Aug 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:02 AM IST
सार
एएमयू प्रशासन की ओर से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को सुबह -शाम भोजन दिया जाता है। बुधवार को भी सभी वार्डों में खाना बांटा जा रहा था। तभी खाने में किसी मरीज ने कीड़े रेंगते हुए देखे तो उसने शिकायत कर दी।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के रसोईघर में बनाए जा रहे भोजन में कीड़े निकलने पर हंगामा
- फोटो : संवाद
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएन मेडिकल कॉलेज) में बुधवार को मरीजों एवं तीमारदारों को बंटने वाले खाने में कीड़े निकल आने को लेकर मरीजों एवं तीमारदारों ने खाना लेने से इंकार कर दिया और जमकर हंगामा किया। एएमयू प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों को समझाया और दूसरा खाना मंगवाकर बंटवाया। तब कहीं जाकर वे शांत हुए। एएमयू प्रशासन की ओर से इस मामले में एक जांच कमेटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन
एएमयू प्रशासन की ओर से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को सुबह -शाम भोजन दिया जाता है। बुधवार को भी सभी वार्डों में खाना बांटा जा रहा था। तभी खाने में किसी मरीज ने कीड़े रेंगते हुए देखे तो उसने शिकायत कर दी। जांच करने पर सब्जी और दाल में कीड़े तैरते हुए मिले। इसे देख मरीजों एवं तीमारदारों में रोष पनप उठा।
विज्ञापन
उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप था कि यहां खाने की गुणवत्ता बेहद घटिया है और मरीजों को खराब खाना खिलाया जा रहा है और लोगों के स्वास्थ्य से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। हंगामे की खबर पर एएमयू प्रशासन से जुड़े अफसर मौके पर आ गए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें काफी समझाया। उन्होंने दूसरा खाना मंगवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
हंगामा को बढ़ता देख दूसरा खाना मंगवाकर बंटवाया गया। तब कहीं जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। जेएन मेडिकल कॉलेज के सीएमएस प्रो. हारिश एम खान ने बताया कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए जैसे ही उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने खुद रसाईघर में जाकर स्थिति की जानकारी की। मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि रसोई घर में बाहर से मंगवाई कुछ खाद्य सामग्री गलत आ गई थी, जिसे बदलवाने के साथ ही पूरे प्रकरण में बरती गई लापरवाही की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगी। इस आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।