फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   World Toilet day

विश्व शौचालय दिवस पर जिले को मिला पहला पिंक टॉयलेट

Fri, 20 Nov 2020 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
World Toilet day
पिंक टॉयलेट का शुभारंभ करते मेयर मोहम्मद फुरकान। - फोटो : amar ujala

विश्व टॉयलेट दिवस के अवसर पर जिले को पहला पिंक टॉयलेट मिल गया। शहर के प्रथम नागरिक व महापौर मोहम्मद फुरकान ने महानगर के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में बने इस पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया। इससे पूर्व नगर निगम अफसरों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से शौचालय का प्रयोग करने की अपील की।

विज्ञापन


इस अवसर पर महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण महिला स्वावलंबन और महिला सुरक्षा के प्रति मिशन शक्ति अभियान का चलाया जाना सराहनीय पहल है। इस क्रम में नगर निगम द्वारा पिंक टॉयलेट बनाए जाना बेहद सराहनीय काम है। महापौर ने कहा कि नगर निगम का प्रयास अलीगढ़ शहर को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ महानगर के प्रमुख बाजारों मार्गों पर ज्यादा से ज्यादा शौचालय मूत्रालय निर्माण के साथ-साथ महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराना है। मलखान सिंह चिकित्सालय के साथ ही जल्द ही सेंटर प्वाइंट पर भी पिंक टॉयलेट की सौगात शहरवासियों को मिलेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम की स्वच्छता निरीक्षकों के नेतृत्व में 20 टीमों ने घर-घर जाकर महिलाओं को शौचालय निर्माण के प्रति जागरूक किया। नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर घर में शौचालय- घर-घर में शौचालय का संकल्प दिलाया। नगर आयुक्त ने कहा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी जरूरत के मुताबिक अधिक से अधिक पिंक टॉयलेट बनवाये जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed