भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने विश्व पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन बैठक आयोजित कर पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्षा रेनू मित्तल ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या धरती के लिए बहुत खतरनाक है। इससे हमारे पृथ्वी के तापमान का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इसे बचाए रखने के लिए अहम कदम उठाए जाने की जरूरत है।
महिला संयोजिका सुनीता वार्ष्णेय ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए इस धरती को बचाना बहुत जरूरी है। परिषद की सभी बहनों ने मिलकर पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही और लोगों को भी जागरूक करने का प्रण लिया। इस कार्यक्रम में सचिव पूनम पाली, कोषाध्यक्ष शुभा कौशिक, सुनीता जादौन, शीलजा वार्ष्णेय, ज्योति मित्तल, पूजा सोमानी, अलका गर्ग, अंजली अग्रवाल, आशा गुप्ता, कनक सक्सेना, अलका अग्रवाल, गिनीशा वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, माधवी अग्रवाल, नीना जैन, स्वीटी, इंदु अग्रवाल, रश्मि सिंह, श्रद्धा विजय, सुभद्रा आदि ने प्रतिभाग किया।