NPS: बीज एनपीएस का, फसल पेंशन की कार्यशाला में किसान-उद्यमी ने जाने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के फायदे
एनपीएस यानी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है, जिसमें कोई भी नागरिक नियमित रूप से निवेश कर सकता है। इसमें छोटी-छोटी रकम से निवेश शुरू करके लंबे समय में बड़ी बचत तैयार की जा सकती है, जो रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में आय देती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला बोनस और पेंशन फंड निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त सहयोग से 13 मार्च को अलीगढ़ के जीटी रोड फलमंडी स्थित एक होटल में बीज एनपीएस का, फसल पेंशन की विषय पर वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एफपीओ सदस्य, किसान और युवा उद्यमी शामिल हुए।
कार्यक्रम में वित्तीय विशेषज्ञों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से पेंशन योजना के लाभ, निवेश प्रक्रिया और दीर्घकालिक वित्तीय योजना के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि एनपीएस यानी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है, जिसमें कोई भी नागरिक नियमित रूप से निवेश कर सकता है। इसमें छोटी-छोटी रकम से निवेश शुरू करके लंबे समय में बड़ी बचत तैयार की जा सकती है, जो रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में आय देती है
कार्यक्रम में आंकड़ों की मदद से बताया गया कि किस प्रकार भविष्य में समाज में वृद्ध लोगों की संख्या बढ़ेगी और इसी के साथ उनकी आर्थिक जरूरतें भी बढ़ेंगी। पावर प्वाइंट प्रस्तुति के साथ ही ऑडियो विजुअल के साथ लोगों को वित्तीय निवेश और पेंशन के लाभ से अवगत कराया गया।
पीएफआरडीए के मुख्य महाप्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि मात्र 250 रुपये के नियमित निवेश से लोग अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) नितिन कुमार, अलीगढ़ के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) अशोक कुमार सोनी, उत्तर प्रदेश प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (यूपीपीआरओ) के राजेश वर्मा सहित कई अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।
क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ
वृद्धावस्था में आय का मुख्य सहारा पेंशन होती है। खेती के जोखिम मौसम, कीट, बाजार भाव और बढ़ती लागत किसानों की आमदनी को अस्थिर करते हैं। ऐसे में एनपीएस जीवनभर नियमित पेंशन देने वाला सुरक्षित ढांचा है। - आशीष कुमार, सीजीएम, पीएफआरडीए
बदलते आर्थिक माहौल में हर व्यक्ति को अपने भविष्य के लिए योजना बनानी चाहिए। एनपीएस किसानों को सुरक्षित और स्थिर पेंशन का अवसर देता है। नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के साथ किसानों को एनपीएस से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।-नितिन कुमार, जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम), नाबार्ड
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) किसानों, कृषि श्रमिकों और ग्रामीण समुदाय के लोगों को बुढ़ापे में नियमित आय का सुरक्षित माध्यम प्रदान करती है। जिले का बैंकिंग तंत्र किसानों को वित्तीय समावेशन से जोड़ने और उन्हें एनपीएस से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।-अशोक कुमार सोनी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, एलडीएम
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यूपीप्रो के माध्यम से एफपीओ नेटवर्क किसानों को जागरूक करने और उन्हें एनपीएस से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, ताकि ग्रामीण समुदाय का भविष्य अधिक सुरक्षित बन सके।-राजेश वर्मा, उत्तर प्रदेश प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (यूपीपीआरओ)
बदलते समय में केवल पारंपरिक आय के साधनों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। एनपीएस जैसी योजनाएं लोगों को भविष्य के लिए आर्थिक रूप से तैयार करती हैं। इससे परिवार की वित्तीय सुरक्षा मजबूत होती है और जीवन स्तर बेहतर बनता है।- राजेश कुमार, डीजीएम, पीएनबी
जो किसान युवावस्था में एनपीएस से जुड़ते हैं, उन्हें चक्रवृद्धि ब्याज का अधिकतम लाभ मिलता है। नियमित रूप से की गई छोटी-छोटी बचत भी समय के साथ बढ़कर 20–30 वर्षों में एक मजबूत पेंशन कोष का रूप ले लेती है। इससे किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा और स्थिर आय का आधार मिलता है।- राजेश नायर, एजीएम, केनरा बैंक
बोले कार्यक्रम में शामिल लोग
एनपीएस किसानों को भविष्य की आर्थिक सुरक्षा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है।- एकता भारद्वाज, क्रिसिल फाउंडेशन
किसानों के लिए पेंशन जैसी व्यवस्था समय की जरूरत है, एनपीएस इस दिशा में अच्छा कदम है।- श्वेता शर्मा, वित्तीय प्रशिक्षक
छोटी बचत से बड़ा सहारा बन सकता है, एनपीएस किसानों को यही अवसर देता है।- ठा.आनंद पाल सिंह, सूतमिल
यह योजना किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देने में मददगार साबित हो सकती है।- शरद मित्तल, सारसौल
यदि जागरूकता बढ़े तो अधिक किसान एनपीएस का लाभ उठा सकते हैं।- देवेंद्र कुमार सिंह, प्रतिभागी
एनपीएस किसानों में बचत की आदत को बढ़ावा देने वाली अच्छी पहल है।- अवधेश यादव, प्रतिभागी
किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा जरूरी है और एनपीएस इस दिशा में अहम कदम है।- चेतन, प्रतिभागी
इसलिए फायदेमंद है एनपीएस
- बुढ़ापे में नियमित आय का भरोसेमंद साधन
- सरकार द्वारा विनियमित और सुरक्षित योजना
- कर लाभ के कारण बचत में वृद्धि
- लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना
- अनुशासित निवेश की आदत विकसित होती है
ऐसे खोलें एनपीएस खाता
- किसी भी अधिकृत बैंक या वित्तीय संस्था में खाता खुलवा सकते हैं
- आधार कार्ड और बैंक खाते की आवश्यकता
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पंजीकरण संभव
- नियमित निवेश से भविष्य के लिए पेंशन सुनिश्चित