फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Work on Aligarh-Palwal Fortlane Road

अलीगढ़-पलवल फोरलेन सड़क पर काम चालू

Tue, 20 Mar 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 20 Mar 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Work on Aligarh-Palwal Fortlane Road
तालानगरी में रामघाट रोड पर छोड़ा गया सड़क का आधा अधूरा कार्य। - फोटो : अमर उजाला
आशीष निगम
विज्ञापन


अलीगढ़ को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली अलीगढ़-पलवल की 76 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन करने का काम जारी है। हरियाणा से लगती यूपी की सीमा के पास से इस सड़क के किलोमीटर नंबर 15.300 से यह काम मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन ने चालू कराया है। अलीगढ़ में नादापुल के पास किलोमीटर नंबर 76.400 पर यह काम खत्म होगा। 

तकरीबन 555 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में तत्कालीन अखिलेश यादव की सपा सरकार ने 27 करोड़ रुपये दिए थे। वित्तीय वर्ष 2017-2018 में योगी सरकार में इसको पहले 13.75 करोड़ रुपये मिले और बाद में 16 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मिली। इस तरह से दो सरकारों में अब तक कुल 56 करोड़ रुपये मिले हैं। आगामी वित्तीय वर्ष 2018-19 में इसको 50 करोड़ रुपये और मिलेंगे। पीडब्ल्यूडी के सुपरिटेडेंट इंजीनियर प्रदीप रत्नम ने बताया कि वन विभाग को यहां कटने वाले पेड़ों की भरपाई के लिए 7.50 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। पेड़ों की कटान शुरू हो गई है। वर्ष 2019 तक इस सड़क को पूरा कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल में दूसरी बड़ी योजनाओं में शुमार एटा-कासगंज फोरलेन का निर्माण जारी है। यह सड़क 40.80 किलोमीटर लंबी है। 320 करोड़ रुपये की लागत से इसे बनाया जा रहा है। कासगंज को बरेली से जोड़ने वाले 18 किलोमीटर लंबे फोरलेन बाईपास को 96 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा है। इस बाईपास के बनने के बाद कासगंज में अंदर जाए बिना ही वाहन बरेली के लिए निकल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तालानगरी का पूरा ‘कल्याण’ कब..?
तालानगरी के पास जर्जरहाल रामघाट रोड को एनएचआई में शामिल करने के प्रस्ताव पर एनएचआई की मुहर लगनी बाकी है। पीडब्ल्यूडी ने शासन के माध्यम से प्रस्ताव भेज दिया है। माना जा रहा है कि अप्रैल महीने में ही इसकी मंजूरी हो जाएगी। इसके बाद यह सड़क फोरलेन बनेगी। हाल ही में अलीगढ़ में हुई एक ‘शाही शादी’ के दौरान इस सड़क के जर्जरहाल किलोमीटर नंबर 8, 9 और 10 पर काम शुरू हुआ था, जो बीच में बंद हो गया।


इस पर चीफ इंजीनियर प्रदीप रत्नम ने बताया कि विभाग ने विशेष मरम्मत के मद से इसके लिए 1.45 करोड़ रुपये दिए थे। कुछ पैसा मिला, कुछ मिलना बाकी है। इसकी मरम्मत का काम हर हाल में मार्च तक पूरा कर दिया जाएगा। अभी दूसरे कामों में व्यस्तता के कारण ठेकेदार ने कुछ ही काम किया है। उससे यह काम जल्द पूरा करने के लिए सख्ती से कह दिया गया हैै। गौमत से चंडौस वाया नगला पदम और अतरौली कस्बे की रेलवे स्टेशन की रोड पर निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है। बाजना-छाता-गौमत मोड़ की 6 किलोमीटर लंबी सड़क, गोंडा-खैर रोड की 7 किलोमीटर लंबी सड़क की स्वीकृति जल्द होगी। यह सड़कें भी जल्द बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed