फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Work boycott for the second day in protest against the transfer policy

स्थानांतरण नीति के विरोध में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार

Sun, 11 Jul 2021 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Work boycott for the second day in protest against the transfer policy
स्थानांतरण नीति के विरोध में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ एवं डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के प्रांतीय आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला जिला चिकित्सालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

विभिन्न संवर्गों के अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक संवर्ग, नर्सेज संवर्ग, पैरा मेडिकल कर्मी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल रहे। जिला मंत्री मुकेश गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों ने जान की परवाह न करते हुए सरकार के निर्देशों के अनुसार कोविड महामारी में कार्य किया है।
विज्ञापन

हजारों अधिकारी व कर्मचारी कोविड संक्रमित हुए। कुछ साथी दिवंगत हुए और बहुत से साथी आज भी पोस्ट कोविड लक्षणों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी व कर्मचारियों को प्रोत्साहन की बजाए स्थानांतरण करके दंडित किया जा रहा है, जो न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव डॉ राम बिहारी, डॉ एसके वर्मा, प्रदीप कपूर, डॉ राजेंद्र बंसल, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एमपी सिंह, वीपी राजोरिया, अनिल कुमार शर्मा, डीपीए अनिल शर्मा, नर्सेज संवर्ग अध्यक्ष राधा रानी वर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहित चौहान, अख्तर हुसैन खान, सुरजीत चौधरी, शकील ताज, संजीव राघव, ऑप्टोमेट्रिस्ट सिस्टर अनीता किशोर, मात्रिका अंजली शर्मा, सिस्टर एवलिन, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed