फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women's anger erupts over drinking water crisis; they stage a protest

Aligarh News: पेजयल संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Tue, 30 Jun 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 30 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women's anger erupts over drinking water crisis; they stage a protest
पानी की सप्लाई न होने पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। दुबे का पड़ाव क्षेत्र में अधूरे नलकूप और गंदे पानी की आपूर्ति के विरोध में सोमवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



महिलाओं का आरोप है कि नलकूप का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसे अभी तक मुख्य पाइपलाइन से भी नहीं जोड़ा गया है। जनता के लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को पानी का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहले नलकूप का काम पूरा हो, फिर उद्घाटन किया जाए। वे पिछले करीब डेढ़ साल से गंदा और बदबूदार पानी पीने पर मजबूर हैं। दुबे का पड़ाव, कोयला वाली गली और पूजा टेंट वाली गली में लंबे समय से यह समस्या है। अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं ने चेतावनी दी है। यदि मंगलवार तक नलकूप का कार्य पूरा कर जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो वे मेयर आवास का घेराव करेंगी। उन्होंने उग्र आंदोलन शुरू करने की बात कही। जनता के पैसों का दुरुपयोग बंद करने की मांग की गई।

कृष्ण विहार में तीन माह से जल संकट
क्षेत्रीय पार्षद अगनलाल सेठी और स्थानीय निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि शहर के वार्ड 18 के कृष्ण विहार में भी पानी की आपूर्ति ठप है। पिछले तीन माह से गली संख्या छह में नियमित पानी नहीं आ रहा। लोग हैंडपंपों और निजी टैंकरों से पानी खरीदने पर मजबूर हैं। इंद्रानगर, जलालपुर, प्रेम विहार कॉलोनी और नगला आशिक अली सड़क पर भी टैंकरों से आपूर्ति हो रही है।

बाशिंदों की पीड़ा

पिछले करीब डेढ़ साल से घरों में गंदा पानी आ रहा है। साफ पानी की एक-एक बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं।

- पिंकी देवी, दुबे का पड़ाव

भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लंबे समय से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कई बार पार्षद से लेकर नगर निगम अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।

- विजय देवी, दुबे का पड़ाव


सड़क से फूट रहे पानी के फाैव्वारे
शहर में पेयजल संकट के बीच गांधी पार्क चौराहे पर पेयजल की बर्बादी का मामला सामने आया है। रानी अवंतीबाई और झलकारी बाई पार्क के आसपास सड़क से फौव्वारे की तरह साफ पानी निकल रहा है। यह स्थिति पिछले दो दिनों से सुबह और शाम जलापूर्ति के दौरान बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी का दबाव इतना अधिक होता है कि कुछ ही देर में सड़क जलमग्न हो जाती है। इससे बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज धीरज ने नगर आयुक्त से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल जांच कराने की मांग की है।



दुबे का पड़ाव, कृष्ण विहार और खैर बाईपास समेत अन्य इलाके जहां-जहां पानी का संकट है, वहां की समस्या की जानकारी ली जा रही है। इन इलाकों में नियमित टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है, फिर भी आपूर्ति में बाधा के तकनीकी कारणों का पता लगाकर जल्द जलापूर्ति सामान्य कराने का प्रयास किया जाएगा।

- प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed