{"_id":"6515b0c0677ac352ad0eda38","slug":"women-took-out-lath-yatra-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शराब पीकर पत्नी-बच्चों को पीटा, तो महिलाओं ने शुरू की लठ यात्रा, देखकर दंग रह गए ग्रामीण, फिर हुआ यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शराब पीकर पत्नी-बच्चों को पीटा, तो महिलाओं ने शुरू की लठ यात्रा, देखकर दंग रह गए ग्रामीण, फिर हुआ यह
Thu, 28 Sep 2023 10:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:28 PM IST
सार
कुछ लोग घरों से रुपये निकालकर ले जाते हैं और गांव में ही दुकानों से शराब लेकर पीते है। देर रात को घरों में आते हैं। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों से मारपीट करते हैं। यहां तक कि पिछले दिनों शराब के कारण एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या भी कर ली थी। इससे घरों की स्थिति बेहद खराब हो रही है। लठ यात्रा निकालकर पूरे गांव में एलान किया कि शराब बेचने वाले दुकानदारों का बहिष्कार होगा।
विज्ञापन
लठ यात्रा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली के गांव बहरावद में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। अवैध शराब बेचने वाले दुकानदारों के बहिष्कार के एलान के बाद भी जब शराब पीकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों को पीटा तो इसके विरोध में महिलाओं ने लठ उठा लिए। बुधवार देर रात गांव में लठ यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने एलान किया कि कोई भी अगर दुकानों पर शराब बेचते हुए पाया या घरों में झगड़ा किया, तो अब महिलाएं उसे सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरावदी मंदिर में महिलाओं ने पंचायत कर एक समूह का गठन किया है। महिलाओं ने कहा कि गांव के कुछ दुकानदार देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। कुछ लोग घरों से रुपये निकालकर ले जाते हैं और गांव में ही दुकानों से शराब लेकर पीते है। देर रात को घरों में आते हैं। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों से मारपीट करते हैं। यहां तक कि पिछले दिनों शराब के कारण एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या भी कर ली थी।
विज्ञापन
इससे घरों की स्थिति बेहद खराब हो रही है। लठ यात्रा निकालकर पूरे गांव में एलान किया कि शराब बेचने वाले दुकानदारों का बहिष्कार होगा और यदि वह बिक्री से बाज नहीं आए दुकानदारों व शराब पीकर घरों में झगड़ा करने वालों को महिलाएं सबक सिखाएंगी। नशे से दूर रहने वाले गांव के तमाम पुरुषों ने भी महिलाओं का साथ देने की घोषणा की है।