फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women took out a march and burnt effigies of opposition leaders

Aligarh News: महिलाओं ने पदयात्रा निकाल विपक्षी नेताओं का पुतला जलाया

Mon, 27 Apr 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Women took out a march and burnt effigies of opposition leaders
संविधान संशोधन बिल के विरोध में मार्च निकालतीं महिलाएं व सम्मेलन में मौजूद अतिथि। संवाद
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रविवार को श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय परिसर में भाजपा की ओर से विशाल जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने अचल ताल तक पदयात्रा निकालकर विपक्षी नेताओं का पुतला जलाया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कांग्रेस-सपा कभी नहीं चाहती कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर सशक्त और शक्तिशाली बनाया जाए। महिला आरक्षण के विरोध का जवाब महिलाएं 2027 और 2029 में देंगी। देश की आधी आबादी का महिला आरक्षण अधिकार है, जिसे लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा रहे। संचालन डॉ. नीरू वार्ष्णेय ने किया। आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुलिका राघव, पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डौली पाराशर, सीमा गौतम, नीलम शर्मा, प्रतिमा शर्मा, नीतू आशीवाल, राधा शर्मा, शोभा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed