{"_id":"604fc5a48ebc3ec4ac068829","slug":"women-protested-for-water-crises-city-office-news-ali2587226195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट को लेकर इंद्रानगर की महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट को लेकर इंद्रानगर की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खैर रोड़ इंद्रा नगर में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं व अन्य लो?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संकट से जूझ रहे इंद्रानगर के निवासियों ने सेवा भवन में नगर निगम एवं महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि होली के पहले समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर बैठ जाएंगे।
खैर रोड पर स्थित इंद्रानगर नगर निगम के वार्ड नंबर दो का हिस्सा है। यहां के लोग कई महीनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले 15-20 दिन से तापमान बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या और बढ़ गई है। गली नंबर 5, 6, 7, 8 एवं 9 में घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को महिलाओं के साथ स्थानीय निवासी हाथ में पोस्टर लेकर नगर निगम पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के पहले पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि वह त्योहार मना सकें। प्रदर्शन करने वालों में सतीश मूर्ति, गुड्डू माहौर, कमल सिंह, दीपक राज, अनिल, मुनीम, विनय कुमार, देवकी, सोनू माहौर, चेना देवी, शांति
विज्ञापन
देवी आदि शामिल थे।
इस संबंध अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि 10 से 15 दिन में इंद्रानगर की पानी की समस्या दूर कर दी जाएगी। अमृत योजना के अंतर्गत नई लाइन पड़ रही है। नलकूप भी बन गया है। कुछ काम रह गया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द काम पूरा कर पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जब तक जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं होती है, दो टैंकर रोज इंद्रानगर भेजे जाएंगे।