{"_id":"5e62abd28ebc3eebb1062e8c","slug":"women-palyed-holi-aligarh-news-ali228554271","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुरियारों ने उड़ाया गुलाल तो लोगों के चेहरे हुए हरे-लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुरियारों ने उड़ाया गुलाल तो लोगों के चेहरे हुए हरे-लाल
विज्ञापन
यी शोभायात्रा में गुलाल लगाकर होली खेलती महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगभरनी एकादशी पर जयगंज क्षेत्र से ठाकुर मदन मोहन महाराज मंदिर, द्वारिकाधीश महाराज मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुक्रवार शाम को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हुरियारों ने गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया। इस दौरान श्रद्धालुओं के चेहर हरे, लाल, पीले, नीले दिखने लगे। हालांकि बारिश के चलते यह शोभायात्रा दोपहर की जगह शाम को बारिश थमने पर निकाली गई। परंपरागत ढंग से गाजे बाजे के साथ ठाकुरजी की शोभायात्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। कई श्रद्धालु तो दोपहर से ही जयगंज क्षेत्र में पहुंचकर शोभायात्रा का इंतजार करते रहे।
ठाकुर मदन मोहन महाराज मंदिर से 104वीं भव्य शोभायात्रा से पहले नरवर से आए आचार्य हरिकांत महाराज ने ठाकुरजी की रंगपाशी की। सतेंद्र सिंह, जर्मन सिंह, दीनानाथ यादव ने चौकी का पूजन किया। शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर ने सिंहासन का पूजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री गोपाल माहेश्वरी मौजूद रहे। यहां छर्रा विधायक राकेश सिंह, अशोक सक्सेना, पंकज गुप्ता, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, युवा अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अतुल सक्सेना, प्रमोद अग्रवाल, ओम प्रकाश मास्टर, मंदिर समिति अध्यक्ष हरपाल सिंह, संयोजक मनोज यादव, डॉ. रजत सक्सेना मुख्य रूप में मौजूद रहे और रंगपाशी के बाद ठाकुर जी का प्रसाद स्वरूप गुलाल लोगों पर डालना शुरू किया।
ढोल नगाड़े, बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए शोभायात्रा आगरा रोड स्थित गोपालजी की बगीची पहुंची। इस दौरान द्वारिकाधीश, लक्ष्मी नारायण व रंगेश्वर महाराज मंदिर के डोले के साथ शिव पार्वती, राधा-कृष्ण, भोले शंकर, काली स्वरूप साथ में चल रहे थे।
विज्ञापन
मथुरा से आई नफीरी लोगों का आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार वार्ष्णेय, विष्णु कुमार बंटी, अंकित वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, रजत यादव, रिंकू लाला, अंकित वार्ष्णेय, धर्मेंद्र अग्रवाल, अभय शर्मा, अमित शर्मा, विनोद चौधरी, उमेश सक्सेना, बाल किशन माहेश्वरी, नितिन सुपारी आदि मौजूद रहे।

महावीर गंज बनिया पाड़ा से रंग भरनी एकादशी पर निकाली गई प्रभात फेरी ।- फोटो : CITY OFFICE