फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women must have aware about her right

अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे महिलाएं : अनीता

Wed, 03 Mar 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
women must have aware about her right
मैरिस रोड़ स्थित एक होटल में लघु उद्योग भारती द्वारा मिशन शक्ति पर महिला उद्यमी गोष्ठी को संबोधि? - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अनीता यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर पुरुषों के बराबर अधिकार दिए गए हैं। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।
उप जिलाधिकारी अनीता यादव लघु उद्योग भारती द्वारा मैरिस रोड स्थित एक होटल में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित महिला उद्यमी गोष्ठी को संबोधित कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि तमाम अधिकार प्राप्त होने के बावजूद आज महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएं अपने अधिकारों को जाने एवं अमल में लाएं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद की महाप्रबंधक स्मिता सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए न सिर्फ महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत है बल्कि लड़कियों के प्रति समाज की दकियानूसी सोच में परिवर्तन लाने की भी जरूरत है।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष गौरव मित्तल ने कहा कि देश की आधी आबादी घरों में सिमट कर रह गई है। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करें तो देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। कार्यक्रम को सेवा भर्ती की मंत्री अनुपमा अग्रवाल, अर्चना कुमारी, संजू उपाध्याय, सारिका सक्सेना, तनु वार्ष्णेय, वैशलिनी जिंदल, अनुराधा पटेल आदि ने संबोधित किया। संचालन ललेश सक्सेना एवं योगेश गोस्वामी ने किया। नीरज अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पांच महिलाओं को सिलाई मशीन एवं सिलाई से संबंधित उपकरण भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed