{"_id":"610e3df28ebc3eb592039991","slug":"women-murdered-in-hotel-dead-body-found-in-room-young-man-absconding-police-in-investigtion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: होटल के कमरे में मिला महिला का शव, साथ आया युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: होटल के कमरे में मिला महिला का शव, साथ आया युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Aug 2021 01:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:31 PM IST
सार
होटल में प्रवेश करते वक्त बताया गया कि शनिवार को कोर्ट में किसी मामले में तारीख है। मगर आज कोर्ट बंद है। महिला की किसी धारदार वस्तु से हत्या की गई है। साथ में रुका हुआ युवक गायब है।
विज्ञापन
होटल में जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने होटल में महिला की हत्या कर दी गई। होटल के कमरे में महिला का शव मिला है। महिला बीती रात एक युवक के साथ होटल में आकर ठहरी थी।
विज्ञापन
होटल में प्रवेश करते वक्त बताया गया कि शनिवार को कोर्ट में किसी मामले में तारीख है। मगर आज कोर्ट बंद है। महिला की किसी धारदार वस्तु से हत्या की गई है। साथ में रुका हुआ युवक गायब है। माना जा रहा है कि युवक हत्या कर भाग गया। दोपहर तक कमरा न खुलने पर स्टाफ ने कमरा खोला।
विज्ञापन
महिला का शव देख होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। होटल को दी गई आईडी में महिला और युवक की पहचान अतरौली निवासी के रूप में दर्ज है। मगर पुलिस उसे अभी सत्यापित नहीं कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन