फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women got anger after fighting with husband, go to railway station to commit suicide

टीवी न दिलाने पर बीवी हुई नाराज, ट्रेन से कटने स्टेशन पहुंची

Tue, 16 Mar 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
women got anger after fighting with husband, go to railway station to commit suicide
पति द्वारा टीवी न दिलाने और देवर की शादी में दिल्ली ले जाने से इनकार करने पर नाराज महिला सोमवार शाम रेलवे जंक्शन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। महिला ने प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजर रही राजधानी ट्रेन के आगे छलांग लगाने की कोशिश की। इसी दौरान महिला सिपाही ने उसे खींच लिया। महिला को थाने पर लाया गया। पूछताछ के बाद उसके पति को बुलाया गया। महिला तीन माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

बन्नादेवी इलाके की 25 वर्षीय महिला सोमवार शाम सात बजे स्टेशन पर पहुंच गई। यहां वह प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी हो गई। गतिविधि संदिग्ध लगने पर जीआरपी की महिला सिपाही रेनू धूरिया पहुंच ही रही थीं कि महिला ने प्लेटफार्म तीन से गुजर रही राजधानी ट्रेन के सामने छलांग लगाने की कोशिश की। इसी दरम्यान सिपाही रेनू ने उसे पकड़ लिया। महिला को थाने लाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका मायका फर्रुखाबाद में है। 2015 में गूलर रोड निवासी युवक से शादी हुई थी। ढाई साल का बेटा है और वह अभी तीन माह के गर्भ से है। पति राजमिस्त्री है। सोमवार को दिल्ली के मदनगिरी इलाके में रहने वाले रिश्ते के देवर की शादी है। उसमें पति ने ले जाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पति से कई बार घर में टीवी लाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने टीवी भी नहीं दिलाई है। घर में अकेले उसका मन नहीं लगता है। यह किस्सा सुनने के बाद जीआरपी कर्मी भी सन्न रह गए। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक महिला का किस्सा सुनने के बाद उसकी महिला हेल्प डेस्क की टीम काउंसलिंग की। इसके बाद पति को बुलाया गया। दोनों में सुलह समझौता कराते हुए उसके पति के साथ घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed