{"_id":"604a77348ebc3e8ca76f6f12","slug":"women-death-in-suspected-condition-alleged-murder-city-office-news-ali258391567","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रूबी का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना गांधी पार्क पुलिस के मुताबिक, विजयगढ़ के रहने वाले उदय वीर ने अपनी 24 वर्षीय बेटी रूबी की शादी एक साल पहले धनीपुर के मदनलाल के बेटे जीतू से की थी। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे रूबी के मायके में फोन पहुंचा, जिसमें कहा गया कि रूबी की तबीयत खराब है, उसे कुछ भी हो सकता है। यह सुनकर मायके वाले धनीपुर आ गए।
यहां पर जानकारी हुई कि रूबी की मौत हो चुकी है। मायके वालों के मुताबिक, रूबी की गर्दन पर निशान थे, जिसके आधार पर उन्होंने रूबी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
दोनों पक्षों से लग रहे आरोप और प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।