फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women caught her husband with women.

भाभी संग घर से निकले युवक को पत्नी ने जीआरपी की मदद से दबोचा

Sun, 25 Aug 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
women caught her husband with women.
गांधी पार्क थाना क्षेत्र की एक महिला शनिवार दोपहर अपने प्रेमी देवर संग घर छोड़कर निकल आई। जानकारी होने पर युवक की पत्नी पीछे-पीछे आ गई। उसने पति और जेठानी को जीआरपी की मदद से दबोच लिया।
विज्ञापन

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके के युवक की छह साल पहले झारखंड के पारसनाथ जिले की महिला से शादी हुई थी। युवक नोएडा में कैब ड्राइवर का काम करता है। पत्नी ससुराल में पांच वर्ष के बेटे के साथ रहती है। महिला का अपने पति के चचेरे भाई के साथ चार साल से प्रेम संबंध हैं। एक साल पहले युवक की शादी हो गई। युवक की पत्नी को पति और जेठानी के प्रेम संबंधों का पता लगा तो कलह होने लगी। इससे तंग आकर देवर-भाभी ने घर छोड़ने की प्लानिंग कर ली। दोनों दोपहर को घर से निकल आए। युवक की पत्नी ने बताया कि शक होने पर स्टेशन आकर तलाश की। यहां दोनों को जीआरपी की मदद से पकड़ लिया। जीआरपी ने युवक से पूछताछ की तो वह भाभी को उसके मायके छोड़ने जाने की बात कहने लगा। जीआरपी इंस्पेक्टर के अनुसार युवक और महिला के परिजनों को बुलाया गया। उनके समझाने पर दोनों घर पर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed